शरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दो आपत्तिजनक विज्ञापन के प्रकाशन पर विभागीय कार्यवाही के साथ पुलिस में शिकायत

15 अगस्त शुभकामना संदेश के नाम पर एक समाचार पत्र में मेसर्स डी.आर. बाईन इंग्लिश बाईन शॉप ओबेदुल्लागंज और मां चण्डी निर्माण कंपनी इंग्लिश बाईन शॉप मण्डीदीप से सौजन्य कर दो अलग अलग विज्ञापन का एक मामला प्रकाश में आने पर कलेक्टर रायसेन द्वारा कार्यवाही करते हुए आबकारी एक्ट के तहत नोटिस दिए हैं।

जानकारी अनुसार जानबूझकर तथा शरारतन ढंग से दो विज्ञापन प्रकाशित किये गये जो सोशल मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन के संज्ञान में आए। उक्त विज्ञापन अत्यंत आपत्तिजनक एवं प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाले हैं यह तथ्य संज्ञान में आने पर कलेक्टर रायसेन द्वारा आबकारी विभाग के माध्यम से तत्काल दोनों लायसेंसधारियों के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और इसके अलावा इन दोनों लायसेंसधारियों पर विभागीय कार्यवाही करते हुए आबकारी नियमों के तहत कार्रवाई हेतु नोटिस जारी किये गये हैं।

Exit mobile version