राम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://timenews.today/img/2024/02/WhatsApp-Video-2024-02-19-at-3.29.14-PM.mp4
  • मध्यप्रदेश के वरिष्ठ मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने मीडिया से साझा किए कैबिनेट बैठक के निर्णय

भोपाल. मध्यप्रदेश सरकार में नगरीय आवास एवं विकास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने सोमवार को राज्य मंत्रालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कैबिनेट बैठक के निर्णयों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मा.मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी की अध्यक्षता में हुई बैठक की शुरुआत में मंत्रिपरिषद के सदस्यों द्वारा भगवान श्रीरामलला के मंदिर निर्माण के लिए मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
श्री विजयवर्गीय जी ने कहा कि प्रभु श्रीरामलला का मंदिर हमारे देश के आत्म गौरव को बढ़ाने वाला है। निश्चित रूप से मंदिर निर्माण से देश की जनता प्रफुल्लित है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की स्थापना सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अनुष्ठान है। यह दिव्य-भव्य मंदिर राष्ट्र के पुनर्निमाण का आधार है।

Exit mobile version