नौकरी को जूते की नोक पर रखने वाले डाक्टर सस्पेंड…

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भोपाल। सरकारी नौकरी को जूते की नोक पर रखने की धौंस देने वाले बुरहानपुर ज़िला अस्पताल के डॉक्टर रघुवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। वरिष्ठ संयुक्त संचालक शिकायत संचालनालय ने यह कार्रवाई की है। निलंबन की अवधि के दौरान डॉक्टर को अलीराजपुर ज़िला अस्पताल भेजा गया है।
राजधानी भोपाल से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि डॉ रघुवीर सिंह ने अपने पदीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरती जाने और पुलिस कॉन्स्टेबल से अभद्रतापूर्ण व्यवहार किए जाने के साथ ही थाना प्रभारी के संबंध में अनर्गल टिप्पणी की थी। इसी के चलते डॉक्टर को मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभारी से सस्पेंड किया जाता है।

Exit mobile version