75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया शासकीय जेएनएस महाविद्यालय परिसर में हुआ आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज पूरा देश संविधान का महा पर्व गणतंत्र दिवस मना है। इसी कड़ी शुजालपुर और आसपास के अंचल में भी 75वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। शुजालपुर के नगरपालिका परिषद, कायस्थ चित्रांश परिषद सहित शासकीय जेएनएस महाविद्यालय में इस महापर्व को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। शासकीय जेएनएस महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीता रामचंद्र पाटोदिया के साथ नगरपालिका परिषद अध्यक्ष बबीता परमार ने बड़ी संख्या में उपस्थित स्कूल कालेज के छात्र-छात्राओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में तिरंगा फहराया। इसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष बबीता परमार ने अध्यक्षीय भाषण के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद मेधावी छात्र छात्राओं और विजेताओं को पुरस्कार और सम्मान पत्र देकर मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं के साथ शासकीय कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Exit mobile version