हरदा जिले में हुई घटना के बाद पूरे प्रदेश में प्रशासन हरकत में है! गंजबासौदा में राजस्व एवं पुलिस की टीम ने पटाखे के थोक विक्रेताओं की गोदामों पर निरीक्षण किया! निरीक्षण टीम में एसडीएम विजय राय, एसडीओपी मनोज मिश्रा,निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। पटाखा विक्रेता ओम हार्डवेयर की गोदाम में कई कमियां पाई गई।जहां सबसे बड़ी कमी पाई गई फायर सुरक्षा की कोई इंतजाम नहीं थे। अधिकारियों ने पटाखा विक्रेता को जमकर फटकार।
