स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत सुभद्रा कुमारी शर्मा कन्या महाविद्यालय गंज बासौदा की छात्राओं ने भारत को स्वावलंबी बनाने के लिए कॉलेज परिसर से तिरंगा चौक तक रैली निकालकर संदेश दिया। इस अवसर पर स्वावलंबी भारत अभियान के पदाधिकारीयों ने छात्राओं को कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान संबोधित भी किया। रैली में सुरक्षा की दृष्टि से देहात थाना पुलिस भी मौजूद रही।
