स्वदेशी जागरण मंच ने निकाली वाहन रैली युंवा दिवस पर लगाएं जय श्री राम के नारे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

स्वामी विवेकानंद जयंती और युंवा दिवस पर शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक शामिल हुए। शुजालपुर सिटी के शासकीय हायर सेकेंडरी से प्रारंभ हुई यह वाहन रैली शहर के के मुख्य चौराहों गुजरते हुए शुजालपुर मंडी स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची जहां एक सभा के रूप में इसका समापन किया गया। इस समापन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद सरस्वती विद्या मंदिर बेरछा के प्राचार्य संतोष विश्वकर्मा ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए ओजस्वी भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन अजय दीक्षित ने किया।इस विशाल रैली में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों से भगवा ध्वज लहराते हुए जमकर जय जय श्री राम के नारे लगाएं।

Exit mobile version