सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में परिवार सहित किया मतदान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

उज्जैन : उज्जैन लोकसभा सीट पर जोर – शोर से मतदान जारी है। यहां बीजेपी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया और कांग्रेस के उम्मीदवार महेश परमार के बीच मुख्य मुकाबला है।

सीएम मोहन यादव ने परिवार सहित पहुंचकर किया मतदान।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उज्जैन में श्री नारूमल गगनदास सिन्धी अलखधाम धर्मशाला, फ्रीगंज के बूथ क्रमांक 60 पर पहुंचकर मतदान किया। पत्नी श्रीमती सीमा यादव, पुत्र वैभव यादव, और अभिमन्यु यादव ने भी उनके साथ बूथ पर पहुंचकर मतदान किया व लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहुति डाली।

पीठासीन अधिकारी को हटाया।

- Advertisement -

इस बीच उज्जैन में एक बूथ की महिला पीठासीन अधिकारी को कांग्रेस की आपत्ति के बाद हटा दिया गया।कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बूथ क्रमांक 37 की महिला पीठासीन अधिकारी मोदी के पक्ष में वोट डालने की अपील मतदाताओं से कर रही है। इस बात की खबर मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार धरने पर बैठ गए और उक्त पीठासीन अधिकारी को हटाने की मांग की। इसके बाद उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार ने एक्शन लेते हुए उक्त बूथ से पीठासीन अधिकारी को हटा दिया।

सूत्रों के मुताबिक उज्जैन में मतदान को लेकर खासा उत्साह लोगों में नजर आ रहा है। हालांकि दोपहर में तेज गर्मी होने से मतदान की गति धीमी हो गई है। शाम को मतदान में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version