विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन वैष्णोदेवी जा रही बस पर आतंकी हमले का किया विरोध

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

https://youtu.be/PNvY0fiP7EQ

आज शुजालपुर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने वैष्णोदेवी कटरा जा रहीं श्रद्धालुओं से भरी बस पर हुएं आतंकी हमले की निंदा करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन शुजालपुर एसडीएम अर्चना कुमारी को सौंपा।
गौरतलब है कि विगत 9 जून को जम्मू कश्मीर के शिवघोड़ी से कटरा वैष्णोदेवी जा रही बस में कुछ इस्लामी आतंकवादियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग हमला किया गया था, जिसमें कुल 10 निर्दोष हिंदू तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई थी। भाजपा सरकार के तीसरी बार शपथ ग्रहण के बाद आतंकियों द्वारा की गई घटना ने पूरे देश को झंझोड़ कर रख दिया है। जिसके कारण देश भर में हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। बजरंग दल ने इस घटना में मारे गए तीर्थ यात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने ज्ञापन के माध्यम से इन आतंकी संगठनों पर ठोस कार्रवाई करते हुए इस घटना का करारा जवाब देने के का आग्रह राष्ट्रपति से किया है।

Exit mobile version