मैं इंजीनियर अरविंद कुमार वर्मा, मैने SATI Vidisha से इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्रहण की है, मैं वार्ड क्रमांक 48 से पार्षद हूं और अनुसूचित जाति वर्ग से आता हूं।
मैं अपने परिवार में पहला इंजीनियर हूं, मैं मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत था और नौकरी छोड़कर राजनीति में आने का मेरा निर्णय इसलिए था क्योंकि, मैं भारतीय जनता पार्टी एवं आरएसएस की रीति नीति से बचपन से ही प्रभावित रहा हूं एवं पार्षद बनने से पहले ही मैने यह सोच लिया था कि अपने वार्ड को आदर्श एवं गुमठी मुक्त वार्ड बनाऊंगा।
मैं गुमटी माफिया के कृत्यों से बहुत आहत हुआ हूं।
मैंने पार्षद बनते से ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चालू कर दी थी जिसके कारण मुझे बुलडोजर पार्षद का नाम दिया गया था और मेरे इस कार्य को मेरे वार्ड एवं भोपाल के सभी लोगों ने सराहना की थी परंतु में हार नहीं मानूंगा।
इन सभी माफिया के लोगों के खिलाफ, जिन्होंने मेरे ऊपर हमला किया है, आज उनके खिलाफ चुनाभट्टी थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई है।
मुझे प्रशासन एवं अपनी भारतीय जनता पार्टी पर पूर्ण भरोसा है।
मैं इन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करता रहूंगा और मैं डरूंगा नहीं।
आज सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनल पर जो वीडियो चल रहे हैं, वह पूर्णतः एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है।
राहुल मीना, विक्रम मीणा एवं पारस मीणा यह तीनों गुमठी माफिया और आदतन अपराधी हैं।
इन तीनों के खिलाफ भोपाल के विभिन्न थानों में 70 – 80 प्रकरण दर्ज हैं।
इनका सबसे छोटा भाई राहुल मीणा रेप केस में भोपाल जेल में बंद है।
मेरे चुनाव के दौरान वार्ड 48 की जनता से वादा किया था की अपने वार्ड को अतिक्रमण एवं गुमठी मुक्त वार्ड बनाऊंगा।
मैं जब से पार्षद बना हूं, तभी से मैंने गुमठी विरोधी मुहिम छेड़ी हुई है और
इसी के चलते तीनों अपराधियों ने मेरे विरुद्ध षड्यंत्र पूर्वक अपने परिवार की महिलाओं के द्वारा यह कृत्य करवाया है।
जो वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं, उनमें पारस मीणा की पत्नी बोल रही है कि मैं तेरे ऊपर 376 का प्रकरण भी दर्ज करवाऊंगी।
मेरी जान को खतरा है, मैं और मेरा पूरा परिवार सदमे में है।
