मुरैना से ग्वालियर तेज गति से आ रही बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, 12 यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

ग्वालियर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में सवारी से भरी एक तेज रफ्तार बस ने सड़क पर जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर और ट्रॉली पलट गई। इस घटना में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। उनमें से आठ की हालत गम्भीर है। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को अंदर से निकला

बस में सवार यात्री निर्मल कुमार जैन ने बताया कि वे बस से मुरैना से आ रहे थे। ग्वालियर स्टेशन से उन्हें आगे की ट्रेन पकड़नी थी। बस चालक तेज़ बस चला रहा था। इसने ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। हादसे में सात आठ लोग ज्यादा घायल है। यात्रियों ने बताया कि वे लोग ड्राइवर से मना भी क़र रहे थे कि बस इतनी तेज न चलाए, लेकिन वह नहीं माना। 

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मलगढा चौराहे के पास हजीरा थाना इलाके में हुई जिसमें बस ने ट्रेक्टर में टक्कर मार दी जिससे बस पलट गई। ट्रेक्टर भी पलट गया। इसमें बस और ट्रेक्टर में सवार सात आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल हजीरा और जेएएच भेज दिया गया है।

Exit mobile version