बेतवा नदी के चरणतीर्थ घाट पर सुबह अज्ञात महिला का शव पाए जाने पर क्षेत्र में सनसनी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

/बेतवा नदी के चरणतीर्थ घाट पर सुबह अज्ञात महिला का शव पाए जाने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना नदी पर श्रमदान करने वाले लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर स्थानीय लोगों से शव के शिनाख्त के प्रयास कराए।परंतु शव की अभी शिनाख्त नहीं की जा सकी है।
पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी मनोज दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version