विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गंजबासौदा पहुंचे! बिलासपुर ट्रेन से रेलवे स्टेशन पहुंचे,जहां से रोड शो करते हुए रघुवर गार्डन पहुंचे।जहां प्रबुद्धजनों की सभा को संबोधित किया! रेलवे स्टेशन पर विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने शिवराज सिंह का स्वागत किय। रोड शो के दौरान जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया।पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रघुवंशी,वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव,जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू रघुवंशी ने शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया।
