पीथमपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई:2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र में सुहागपुरा से रविवार को पुलिस ने गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रशांत पाल ने बताया कि युवक के पास से 2 किलो गांजा मिला है। आरोपी का नाम राहुल सिंगारे है। वह खरगोन जिले के महेश्वर का रहने वाला है। गौरतलब है कि शनिवार रात को ही सेक्टर एक थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों के पास से 8 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त किया था, जिसका मूल्य करीब 2 लाख रुपए था। पुलिस ने आरोपी राहुल सिंगारे को गिरफ्तार कर लिया है।

TAGGED:
Exit mobile version