न्यू देहली पब्लिक स्कूल गंज बासौदा के बच्चों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

वोट परसेंट बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग सहित शासन-प्रशासन अपने स्तर पर कई प्रयास कर रहा है आम मतदाताओं को जागरूक करने के लिए! न्यू देहली पब्लिक स्कूल गंज बासौदा के बच्चों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूल प्रांगण से रैली प्रारंभ कर जय स्तंभ चौक पर नुक्कड़ नाटक किया। बच्चों ने आम जनता को मतदान करने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया कि देश के विकास एवं सरकार चुनने के लिए अपना वोट डालना आवश्यक है।आने वाली 7 तारीख को सबसे पहले अपना वोट दो बाकी सारे काम बाद में करो, न्यू देहली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जय स्तंभ चौक पर यही संदेश दिया।

Exit mobile version