गंजबासौदा के प्लेटफार्म नंबर 2 पर हाथों में कटोरा और झोला टांगने वाली एक महिला और एक नाबालिग लड़की उनके हाथों में एक दो साल का मासूम बच्चा मेमो ट्रेन के इंतजार में भोपाल के लिए रवाना होने ही वाले थी कि नानाजी वाली गली में रहने वाले मुकेश शर्मा और पड़ोस और आसपास के लोग दौड़ते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे और उन्होंने बच्चे खोने की सूचना आरपीएफ पुलिस दी और बताया कि सीसी टीवी कैमरे में एक नाबालिग लड़की उनके 2 साल के बच्चे को चोरी कर भाग गई है।जो रेलवे स्टेशन पहुंची हुई है आरपीएफ *पुलिस ने स्टेशन पर तलाशी शुरू करवाई तो शुक्र है मेमो ट्रेन का जो देरी में थी,आरपीएफ पुलिस ने जहां तलाशी की तो प्लेटफार्म दो पर 2 साल के बच्चे ,को एक नाबालिग लड़की और महिला लिए हुए थी पुलिस ने 2 साल का बच्चे को स कुशल उनके पिता को सोपा दिया फिलहाल आरपीएफ पुलिस ने पूरा मामला सिटी कोतवाली को सौंप दिया।वहीं चाइल्डलाइन लाइन टीम की दीपा शर्मा ने बताया कि गिरोह 20 हजार में यह बच्चे को भोपाल में बेचने के लिए मेमो ट्रेन से जा रही थी नाबालिक लड़की ने यह भी बताया कि जिनके के यहां संतान नहीं होती वहां बच्चा चोरी कर के बेच देती हैं बच्चों को खरीदने वाले लोग भी भोपाल स्टेशन में मेमो का इंतजार कर रहे थे लेकिन मेमो के लेट होने से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया और नाबालिग लड़की के साथ एक महिला से गहन पूछताछ अभी भी की जा रही है गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली ने ऐसे गिरोह पर अब निगरानी शुरू कर दी है।
