दिनदहाड़े इंग्लिश बलोना सीखें ठेके का पोस्टर देख भड़क गईं कलेक्टर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एक शराब दुकान के पास पोस्टर पर लिखा वाक्य पढ़कर कलेक्टर भड़क गईं पोस्टर पर लिखा था दिनदहाड़े इंग्लिश बलोना सीखें मामला मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से सामने आया है यहां की कलेक्टर भव्या मित्तल ने जब उक्त पोस्टर पढ़ा तो वे गुस्साते हुए बोलीं कि इस तरह के पोस्टर से समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचती है और इस तरह की पोस्टरबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी खबरों के मुताबिक कलेक्टर के आगबबूला होते ही अब आबकारी के भी कान में जूं रेंगी और वह मामले की जांच करवा रहा है और उसने पोस्टर तो तुरंत हटवा भी दिया उक्त मामला सोशल मीडिया के जरिए कलेक्टर भव्या मित्तल तक पहुंचा था वहीं इस पोस्टर की आलोचना भी जमकर हुई और शराब दुकान को आकर्षक बनाने की एक घटिया कोशिश बताई गई वहीं कुछ लोग इसे शिक्षा काा अपमान तक करार दे रहे हैं।

Exit mobile version