जोबट में दिन दहाड़े डकैती, 5 किलो से अधिक के गहने लूट ले गए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जोबट में दीनदहाड़े डकैती की घटना से हड़कंप मच गया। जोबट के सोनी मोहल्ले में आरजे ज्वेलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों के द्वारा बंदूक की नौक और फालिया के बल पर लूट को अंजाम दिया गया। लूटरे 5 किलो से अधिक गहने लूट ले गए। लुटेरों का विरोध करने पर महिला घायल हो गई। घायल महिला राधिका पति गजेंद्र सोनी को अस्पताल में भर्ती किया गया।

Exit mobile version