जिला मुख्यालय स्थित मशहूर दुर्ग के आसपास एक बार फिर बाघ का मूवमेंट नजर आया जिसके चलते आसपास के क्षेत्र में बाघ की दहशत फिर कायम हुई। क्षेत्रीय वन विभाग की टीम बाघ को ढूंढने का भरसक प्रयास कर रही है, रायसेन किले पर वन विभाग की टीम सुबह से ही सर्चिंग अभियान चला रही है , पूर्व में भी बाघ का मूवमेंट दिखाई दिया था लेकिन वन विभाग द्वारा की गई तलाश के बाद वन मंडलाधिकारी विजय कुमार द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि बाघ जंगल की ओर चला गया है।
