गंजबासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के जन्मदिन पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गंजबासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरि सिंह रघुवंशी के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए!क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी के निवास से युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को रवाना किया गया! जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई भाजपा कार्यालय पहुंची। इसी के साथ विधायक के निवास पर ही रक्तदान का कार्यक्रम भी रखा गया!एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत नवीन मंडी में क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने पौधारोपण किया! क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक विधायक के निवास पर शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे! महिला मोर्चा द्वारा भी क्षेत्रीय विधायक को शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव,जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू रघुवंशी,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गायत्री रघुवंशी,भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन,जनपद सदस्य धर्मेंद्र रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version