कूनो नेशनल पार्क से आई दुख भरी खबर, निर्वा ने जन्में दोनों शावकों की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मोनिटरिंग टीम को क्षत विक्षप्ति अवस्था में मिले नवजात शावकों के शव
भोपाल। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से दो दिन पहले आई खुशी की खबर बुधवार को उस समय दुख में बदल गई जब वन्यप्राणी चिकित्सकों के नेतृत्व में मॉनिटरिंग टीम ने डेन साइड का निरीक्षण किया। बुधवार की सुबह 11 बजे मादा चीता निर्वा की रेडियो टेलेमेट्री जानकारी के आधार पर निर्वा डेन साइड से दूर होने पर वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम उस स्थान पर पहुंची जहां निर्वा ने शावकों को जन्म दिया था। टीम को डेन साइड पर दो नवजात चीता शावकों के शरीर क्षत विक्षप्त अवस्था में मिले।

Exit mobile version