पूरे मध्य प्रदेश सहित गंजबासौदा में भी पुलिस विभाग द्वारा पौधारोपण किया गया। सिटी कोतवाली एवं देहात थाना में पुलिस विभाग द्वारा। एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधे लगाए। इस अवसर पर देहात थाना प्रभारी ने अपने स्टाफ के साथ देहात थाने में एवं सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने अपने स्टाफ सहित पौधारोपण किया। अनुविभागी कार्यालय में एसडीओपी मनोज मिश्रा ने अपनी पत्नी एवं स्टाफ के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से कहा की पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। पर्यावरण को हानि पहुंचाने वालों को सोचना चाहिए कि पर्यावरण जीवन के लिए कितना आवश्यक है।
