हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में भक्तों की भीड 56 भोग और भंडारों का हुआ आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में भक्तों की भीड 56 भोग और भंडारों का हुआ आयोजन

आज शुजालपुर में श्री राम के परम भक्त हनुमानजी का प्राकट्य दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न स्थानों जैसे खेड़ापति हनुमान मंदिर, रोकड़िया सरकार, बालवीर हनुमान मंदिर और विचित्र वीर हनुमान मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। कहीं हनुमान चालीसा का पाठ,कहीं पर सुंदरकांड की चौपाइयां तो कहीं हवन और वैदिक अनुष्ठान के साथ वीर हनुमान की आराधना की जा रही है। वहीं कई स्थानों पर महाप्रसादी भंडारों का भी आयोजन किया जा रहा है। आज के दिन हनुमान लला के जन्मोत्सव पर शहरभर में सुबह से लेकर देर रात तक भक्तजन भक्ति रस में रमकर संकट मोचन की आराधना करेंगे।पूरे शहर का वातावरण श्रीराम और हनुमान के जयकारों से गूंज उठा है।इस तरह से शहर पूरी तरह कलियुग के देवता अंजनी लाल की भक्ति में डूबे रहेंगे।

Exit mobile version