सूर्य देव को मनाने हवन और पूजा का सहारा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आपने ऐसी खबरें तो बहुत सुनी होगी की बारिश नहीं हो रही और इंद्रदेव को मनाने के लिए पूजा अर्चना की गई! किंतु यह खबर पहली बार सामने आई है कि सूर्य देव को मनाने पूजा अर्चना की गई ताकि उनका प्रकोप इस पृथ्वी पर कम हो सके,विदिशा के नागरिक विवेक सिंह ठाकुर ने कुछ इसी अंदाज में सूर्य देव को मनाने पूजा अर्चना और हवन किया।

पूरा देश और विदिशा भीषण गर्मी से झुलस रहा है!सृष्टि के जीव जंतु और मानव जाति पर इस गर्मी के चलते संकट आया है!
हमारे धर्म ग्रंथों के अनुसार सनातन काल से ही यज्ञ-हवन की परंपरा चली आ रहीं है!हमारे ग्रंथ और मान्यताओं के अनुसार ऐसी विपरीत परिस्थितियों निर्मित होने पर हम भगवान की शरण में जाते हैं!उन्हें मनाते हैं बस इसी जन कल्याण के उद्देश्य से बेतवा नदी के बांग्ला घाट भगवान भोलेनाथ के स्थल पर भगवान सूर्य देव को मनाने के लिए पूजन और हवन कर रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि प्रभु आपकी कायनात और इस सृष्टि पर कृपा कीजिए।सूर्य देव अपना प्रकोप कम कर लीजिए।इस उद्देश्य से हवन यज्ञ अनुष्ठान किया गया और सूर्य देवता से प्रार्थना कर विनती की है सूर्य देव जी अपना प्रकोप कम कर लीजियेगा। दिन प्रतिदिन बढ़ते तापमान से पूरा देश हाहाकार कर रहा है..शहर की सड़कों पर दोपहर होते-होते सन्नाटा पसंद जाता है..?

Exit mobile version