सिटी कोतवाली गंज बासौदा पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सिटी कोतवाली गंज बासौदा में एडिश्नल एसपी डॉ प्रशांत चौबे ने प्रेस वार्ता आयोजित कर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया।
उन्होंने बताया कि एसपी दीपक कुमार शुक्ला द्वारा नारकोटिक्स गतिविधियों पर कार्रवाई करने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।जिस पर एसडीओपी मनोज कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर लालपठार पर मोटर साइकिल सवार 2 लोग मादक पदार्थ किसी को देने की फिराक में थे। जिनको तत्काल घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। बैरागढ़ निवासी वीरेंद्र कुशवाह,विशाल कुशवाह पकड़ा और उनसे पुलिस ने 2 किलो गांजा,500 ग्राम चरस, पांच हजार नकदी और मोटर साइकिल जप्त की है। दोनों व्यक्तियों से पूछताछ पर बैरागढ़ निवासी राजकुमार जैन को भी पकड़ा गया है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Exit mobile version