शुजालपुर में खनिज विभाग के वाहन की टक्कर से हुई एक ग्रामीण की मौत के बाद आज ग्रामीणों ने मृतक की लाश को एसडीएम कार्यालय के सामने सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया। गौरतलब है कि गौरतलब है कि कल अकोदिया के कोहलिया जोड़ पर एक बाईक और खनिज विभाग के वाहन की जोरदार टक्कर हो गई थी,जिसमे भैसरोद निवासी बाईक सवार 50 वर्षीय रायसिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही ग्रामीण खनिज अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणजनों ने शुजालपुर पचोर मुख्य मार्ग पर न्यायालय परिसर के सामने मृतक का शव रखकर चक्का जाम करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । हालांकि इस मामले में एसडीएम अर्चना कुमारी की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम हटा दिया। इसके बाद ग्रामीणजनों ने शुजालपुर अनुविभागीय अधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई को लेकर शुजालपुर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
