आज शुजालपुर में संत शिरोमणि रविदास जयंती कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। फ्रीगंज स्थित जाट कॉलोनी के पास आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी एवं आयुष विभाग के केबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार शामिल हुए। इस आयोजन में मंत्री परमार द्वारा समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत रविदास जी के अनुयाई और समाजजन मौजूद रहें। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद भंडारे का आयोजन भी समाजजनों द्वारा किया गया।
