शुजालपुर में वाहन चालकों ने किया चक्काजाम नए मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में कर रहें प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज शुजालपुर में मध्यप्रदेश शासन के द्वारा यातायात नियमों में संशोधन कर लागू होने वाले नए मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में समस्त वाहन चालकों के द्वारा अपने वाहनों को रोड़ पर खड़ा करते हुए चक्काजाम किया गया।
अकोदिया नाके पर चक्काजाम करते हुए अपनी मांगों को रखते हुए
वाहन चालकों द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। मीडिया से चर्चा में वाहन चालकों ने बताया कि कोई भी वाहन चालक किसी भी परिस्थिति में दुर्घटना को बचाने का प्रयास करता है,वह जानबूझकर कोई दुर्घटना नहीं करता। इसके बाद भी सरकार द्वारा वाहन चालकों पर कठोर दंड का प्रवधान लागूं करना सरकार की एक तानाशाही है। जिसका हम विरोध करते हैं। और इसी को लेकर आज हम समस्त वाहन चालकों के द्वारा संबंधित अधिकारियों को नए कानून के विरोध में ज्ञापन देकर अवगत करते हुए नए कानून को वापस लेने की मांग की गई है। यदि सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती तो हम प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

Exit mobile version