शुजालपुर में निकली श्रीजगन्नाथ रथयात्रा हरे रामा हरे कृष्णा संगीत पर झूमे श्रद्धालु

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शुजालपुर में भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा शहर में बड़ी धूमधाम से निकाली गई। दोपहर में स्कान सेंटर विष्णु उमा के जीन से निकली इस शोभायात्रा में भगवान का रथ खींचने बड़ी संख्या में श्रद्धालजन शामिल हुए। इस यात्रा में गूंजे हरे कृष्णा-हरे रामा के भजनों से शहर का वातावरण ही कृष्णमय हो गया। शहर में लगातार दूसरे वर्ष यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ द्वारा स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जाता है। इस शोभायात्रा में पुरी की तर्ज पर भगवान श्रीजगन्नाथ की आकर्षक झांकी को सजाकर रथ का स्वरूप दिया जाता है। और श्रद्धालुओं द्वारा उसे मोटे रस्सी से खींचकर आगे बढ़ाया जाता है। इस यात्रा का भगवान की भजनों पर झूमते श्रद्धालुओं का जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई है शोभायात्रा पुनः इस्कॉन सेंटर पहुंची। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भोजन प्रसादम भंडारे के साथ इस आयोजन का समापन हुआ।

Exit mobile version