शुजालपुर अभिभाषक संघ द्वारा न्यायालय परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास से ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भाईचारे और सर्वधर्म समभाव की भावना रखते हुए वरिष्ठ मुस्लिम अभिभाषक मुनीर खान पठान को साफा बांधकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में नवागत एडीजे न्यायाधीश इरशाद एहमद साहब को भी अपना पदभार ग्रहण करने पर पुष्पमाला और साफा पहनाकर शुजालपुर एसडीएम अर्चना कुमारी सहित विभिन्न अधिवक्तागणों द्वारा उनको शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में न्यायाधीश गणों के साथ अभिभाषक संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युंवा अधिवक्तागण मौजूद रहें।
