मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा शाजापुर कलेक्टर किशोर कुमार कल्याल का स्थानान्तरण कर भोपाल में उप सचिव बनाएं जाने के बाद नरसिंहपुर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना को शाजापुर जिले की नई कलेक्टर बनाया गया है। आज शाजापुर पहुंची नवागत कलेक्टर सुश्री ॠजु बाफना ने
कलेक्टर कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के पूर्व स्थानीय प्रसिद्ध राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचकर मां राजराजेश्वरी के दर्शन और आरती कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा विधायक अरुण भीमावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवागत कलेक्टर के शाजापुर आगमन पर उन्हें शुभकामनाएं दी । हम अपने दर्शकों को बतां दें कि दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से अपनी पढ़ाई करने वाली सुश्री ऋजु बाफना 2013 में आईएएस बनी थीं। उन्होंने 77वीं रैंक हासिल की थी।
