व्यापारियों से 52.82 लाख ठगकर भागे दो कारोबारी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों खजूरी बाजार के 12 कारोबारियों से 52 लाख 82 हजार रुपये ठग कर फरार हुए थे। दोनों को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक, आरोपित सुरेश लालवानी मार्डन कॉपी हाउस और संजय लालवानी संजय स्टेशनरी का संचालक है।
पुलिस ने आरोपितों के बैंक खातों, मोबाइल नंबरों की लोकेशन निकाली व गुरुवार को सुरेश पुत्र कुद्दुमल लालवानी और संजय पुत्र सुरेश लालवानी दोनों निवासी गुरुनानक कॉलोनी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड लिया गया है।

TAGGED:
Exit mobile version