शुजालपुर में इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन, महिला इकाई जिला शाजापुर द्वारा जिला स्तरीय फाग महोत्सव का आयोजन स्थानीय “गौतम वाटर पार्क” में किया गया। जिसमें वैश्य फेडरेशन की पदाधिकारियों के नेतृत्व में महिलाओं ने राधा बनी लता विजयवर्गीय और कृष्ण के अभिनय में अंजू सोनी के संग फूल गुलाब से होली खेलते हुए फाग गीतों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के लिए सरप्राइज लकी ड्रा भी आयोजन समिति द्वारा रखे गए थे। जिसमें विजेता महिलाओं को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया।
