विदिशा रायसेन संसदीय सीट के नवनिर्वाचित सांसद शिवराज सिंह चौहान की आभार रैली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विदिशा रायसेन संसदीय सीट के नवनिर्वाचित सांसद शिवराज सिंह चौहान विदिशा पहुंचे…जहां उन्होंने रामलीला चौराहे से खुले रथ पर सवार होकर पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ शहर के मुख्य मार्गो से रोड शो किया…. उन्होंने विदिशा की जनता का आभार प्रकट करते हुए इस ऐतिहासिक जीत के लिए धन्यवाद दिया। खुले रथ पर सवार होकर शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह चौहान ने जनता के ऊपर फूलों वर्षा की…शानदार जीत को लेकर उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया।
शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा संसदीय सीट पर देश की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है,8 लाख 21 हजार के बड़े मत्तांतर से उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को मात दी है। शिवराज सिंह चौहान ने जनता को माधवगंज पर संबोधित करते हुए संसदीय क्षेत्र के विकास के हर संभव कार्य करने रोजगार उपलब्ध कराई जाने एवं लाडली बहनों के लिए कार्य करने सहित अन्य विषयों पर अपनी बात रखी। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत पर सभी का आभार प्रकट किया

Exit mobile version