आज शुजालपुर में नगरपालिका परिषद द्वारा सरकार द्वारा जनहित में चलाईं जाने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए आयोजित इस शिविर में आमजनों को विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त प्रयास से चलाईं जा रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं को बताने और उन्हें जागरूक करने के लिए विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे जहां योजनाओं में क्रियान्वन में आने वाली उनकी समस्याओं का संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के शुभारंभ में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक, नगरपालिका अध्यक्ष बबीता परमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।
