विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के पूर्व लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है!अपने नेता को भारी मतों से विजय दिलाने के लिए क्षेत्र के नेता निरंतर ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं! वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रघुवंशी गुड्डा भैया गांव गांव जाकर शिवराज सिंह चौहान के पक्ष में जनसंपर्क कर रहे हैं! ग्रामीण क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को भारी जन समर्थन मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर नरेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय होने से कई अन्य नेताओं की नींद उड़ी हुई है। क्योंकि पूर्व मंडी अध्यक्ष क्षेत्र में काफी लोकप्रिय माने जाते हैं।
