रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु.श्रीराम-हनुमान मंदिर में दिखाया लाईव प्रसारण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज शुजालपुर शहर में श्री रामोत्सव को लेकर पूरे शहर में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है। इस महाउत्सव को मनाने के लिए पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्रीराम लला के गर्भगृह प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए प्राचीन श्रीराम मंदिर, विचित्र वीर हनुमान मंदिर और रोकड़िया सरकार सहित विभिन्न मंदिरों में बड़ी-बड़ी LED स्क्रीन लगाई गई। जिस पर रामलाल के दर्शन कर शहर के हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा केबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार ने भी श्रीराम मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं के साथ अयोध्या में आयोजित इस प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का लाईव प्रसारण देखा। इसके बाद श्रीराम जानकी की आरती कर देश -प्रदेश के श्रृद्धालुओं को इस रामोत्सव की शुभकामनाएं दी। इस पुराण प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान विभिन्न मंदिरों में सुन्दर काण्ड और भंडारें का आयोजन किया गया। आज पूरे शहरवासियों द्वारा भगवामय होकर श्रीराम भक्ति में लीन होकर देर रात तक सभी मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Exit mobile version