मामा की जीत के लिए मैदान में लाडली बहने

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विदिशा रायसेन संसदीय सीट से प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जीत के लिए निरंतर भाजपा नेता और कार्यकर्ता मैदान में है। शिवराज सिंह चौहान की सुबह से शाम तक क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गायत्री रघुवंशी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू रघुवंशी ने ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर लाडली बहनों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रघुवंशी,युवा भाजपा नेता पुष्पेंद्र रघुवंशी गोलू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। ग्रामीणों की बिजली ना आने की शिकायत पर नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने तत्काल विद्युत मंडल के अधिकारियों से मौके पर ही बात की जिन्होंने 2 दिन में बिजली व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।

Exit mobile version