महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब कैबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार ने किया रुद्राभिषेक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह महापर्व शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक माना जाता है। महाशिवरात्रि के अवसर को शिव और शक्ति की शादी कराई जाती है। माघ महीने के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाएं जाने वाले इस महापर्व पर आदिशक्ति और महादेव का विवाह संपन्न हुआ था।आज देशभर में महाशिवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। वहीं शुजालपुर के जटाशंकर महादेव मंदिर में भी मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार ने विधि विधान से महारूद्राभिषेक कर प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महाशिवरात्रि पर सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। बम बम भोलेनाथ के जयकारों के साथ शिवमयी हो रहा है।

Exit mobile version