मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज गंजबासोदा के आदिवासी गांव डिडौली पहुंचेंगे। जहां पर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के अंतर्गत चेक वितरित किए एवं योजनाओं का लाभ दिया। कार्यक्रम में कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे,शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा,विदिशा विधायक मुकेश टंडन,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव,जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू रघुवंशी,डिडौली सरपंच कालूराम अहिरवार मंच पर मौजूद रहे।स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति प्रदान की!आदिवासी गांव डिडौली में मीडिया के सामने ऐसे कई लोग आए जिनको आज तक कई योजनाओं का लाभ तक नहीं मिला।राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही अर्जुन आदिवासी के घर भोजन किया।जहां एक और प्रशासन मंच से गांव को योजनाओं और विकास का लाभ देने की बात कर रहा था तो वहीं मीडिया की टीम ने देखा कि गांव में स्थिति बद से बदतर है।कई लोग ऐसे हैं जिन्हें प्रधानमंत्री आवास का लाभ तक नहीं मिला कच्चे और टूटे घरों में पन्नी चढ़ा कर रह रहे हैं।मंच से हटकर गांव में जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आई..?
