मतदाताओं को जागरूक करने का अनूठा प्रयास मतदान का प्रतिशत बढ़ाने साड़ी वॉकथॉन रैली निकाली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज शुजालपुर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए एसडीएम अर्चना कुमारी के नेतृत्व में एक साड़ी वॉकथॉन रैली का आयोजन किया गया। यह साड़ी वॉकथॉन रैली शासकीय जे.एन.एस. महाविद्यालय से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण कर श्रीरामचंद्र चौबे विद्यालय पर समाप्त हुई। रैली के शुभारंभ पर एसडीएम अर्चना कुमारी ने उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई।इस रैली में बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारियों,सामाजिक, राजनैतिक ,समाजसेवी संगठनों की महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने शामिल होकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने और शत प्रतिशत मतदान करने की अपील करते हुए मेरा वोट मेरा अधिकार का नारा दिया। इस रैली के समापन पर एक नाट्यकथा के माध्यम से भी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया गया।

Exit mobile version