मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जहां एक और शासन प्रशासन अपने स्तर पर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। तो आज नवांकुर विद्यापीठ गंजबासौदा ने भी एक अनूठा कार्यक्रम किया।पालक शिक्षक मतदाता जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली बनाई गई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।बच्चों के अभिभावकों ने मानव श्रृंखला बनाई तथा चेयर रेस के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेश दिया।नवांकुर विद्यापीठ हमेशा कुछ अलग ही करता है। इस अनूठे कार्यक्रम की सभी ने तारीफ करते नज़र आए।मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम क्षेत्र में किए जा रहे हैं।जिस में यह सबसे अनोखा और अलग ही कार्यक्रम रहा।
