1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर नवीन मंडी प्रांगण में (मजदूर) श्रमिक दिवस के अवसर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कृषि उपज मंडी में कार्य करने वाले श्रमिकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गायत्री रघुवंशी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू रघुवंशी, पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडी सहित अन्य क्षेत्र के श्रमिक (मजदूर) मौजूद रहे!
