जहां एक और आज के दिन आजादी का जश्न मनाने स्कूली बच्चे एवं आम नागरिक इस दिन का इंतजार करते हैं और उम्मीद करते हैं लाल परेड ग्राउंड पर आजादी के जश्न में शामिल होंगे!किंतु भारी अवस्था के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया!पूरे लालपरेड ग्राउंड पर जगह-जगह पानी भरा हुआ था एवं कीचड़ मच रही थी! पानी के बीच खड़े होकर बच्चों ने आजादी का जश्न मनाया!सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुति देने वाले बच्चों को भी काफी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा! लालपरेड ग्राउंड पर जहां एक ओर जश्न की तैयारी चल रही थी तो दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी एवं इंजीनियर पानी निकालने में लगे हुए थे…? कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने झंडा वंदन किया! इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव,जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू रघुवंशी,एसडीएम विजय राय, एसडीओपी मनोज मिश्रा, आदि ने परेड की सलामी ली,क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने मंच से मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया! स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मंच से उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।जिस में शासकीय अधिवक्ता अखिलेश लाहोरी,अधिवक्ता अभिषेक रघुवंशी,श्रमदान दल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। प्रशासनिक तंत्र में किस कदर भ्रष्टाचार है कि आजादी का पर्व भी खाना पूर्ति बनकर रह जाता है और देश की आजादी का पर्व लालपरेड ग्राउंड पर भारी अवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ!
