आज शाजापुर में देवास-शाजापुर संसदीय लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी ने कलेक्टर कार्यालय में आज अपना नामांकन फॉर्म जमा किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और उच्च शिक्षा केबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार भी भाजपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए मौजूद रहें। सीएम मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा बहुत ही बेहतर स्थिति में है और वो इस बार 29 की 29 ही लोकसभा सीटें जीतेगी। बस स्टैंड स्थित आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में हालही में हुएं प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव में भाजपा लगभग सभी सीटें जीत रही है। जिस तरह से भाजपा के सभी पदाधिकारीयों और, कार्यकर्ताओं द्वारा कड़ी मेहनत की जा रही है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अबकी बार देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी पिछले जीत का रिकार्ड तोड़कर अपने प्रतिद्वंद्वी से रिकार्ड मतों से चुनाव जीतेंगे।
