भाजपा प्रत्याशी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गंजबासौदा पहुंचे!

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

/विदिशा रायसेन संसद की सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गंजबासौदा पहुंचे! स्थानीय तारण तरण पाठशाला ग्राउंड में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया! शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह भी कार्यक्रम में पहुंची। शिवराज सिंह चौहान ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा नरे और भाषण से काम नहीं चलेगा बूथ पर काम करना होगा,तभी 400 पार का नारा पूरा होगा और फिर एक बार नरेंद्र मोदी जी को भारत का प्रधानमंत्री बना पाएंगे। शिवराज सिंह चौहान ने सभी बूथ कार्यकर्ताओं के ऊपर फूल बरसाए,आंधी और मौसम ने कार्यक्रम में काला पैदा कर दी सुरक्षा गार्डों को टेंट के पाइप पकड़ न पड़ा। क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी बडडा ने सभी कार्यकर्ताओं की ओर से शिवराज सिंह चौहान का माला पहनकर स्वागत किया।

Exit mobile version