हजारों किलोमीटर दूर उड़ीसा से चलकर भगवान जगन्नाथ,सुभद्रा और बलभद्र के विग्रह गंज बासौदा आ रहे हैं!भगवान जगन्नाथ को लेने के लिए नौलखी खालसा के श्री महंत राममनोहर दास जी महाराज एवं 40 भक्त उड़ीसा गए थे। जहां से भगवान जगन्नाथ के विग्रह को पैदल यात्रा कर गंजबासौदा लाया जा रहा है।यहां पर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। उड़ीसा,छत्तीसगढ़,मध्य प्रदेश में जहां-जहां से पैदल यात्रा आई हैं जगह-जगह भगवान जगन्नाथ के स्वागत में भक्तों ने पलक पावडे बिछा दिए हैं।कल भगवान जगन्नाथ गंजबासौदा पहुंचेंगे,जहां उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही है।
