बिलावली के पास खेत पर मृत मिले 8 मोर, विषैले पदार्थ से मौत की आशंका

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देवास अंतर्गत शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर राजस्व ग्राम दुर्गापुरा के कृषक के टमाटर के खेत में 8 मोर मृत पाए गए। घटना लगभग प्रातः 11 बजे की है।
देवास। बिलावली के पास स्थित दुर्गापुर में एक खेत पर आठ राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में मिले। सूचना मिलते ही वन विभाग व डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक पांच मादा, तीन बच्चे खेत पर मृत अवस्था में मिले हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इनकी मौत कैसे हुई यह अभी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में डीएफओ प्रदीप मिश्र ने बताया कि वन परिक्षेत्र देवास अंतर्गत शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर राजस्व ग्राम दुर्गापुरा के कृषक के टमाटर के खेत में 8 मोर मृत पाए गए। घटना लगभग प्रातः 11 बजे की है। ग्रामीण के द्वारा सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। मौके पर सभी मृत मोर पक्षी के समस्त अंग सुरक्षित पाए गए। प्रथम दृष्टया कीटनाशक अथवा कोई विषैला पदार्थ खाने से मृत्यु होने की आशंका है।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मौके से आवश्यकतानुसार मिट्टी, जल स्रोत, चने एवं टमाटर के खेत में डाले जाने वाले सभी प्रकार के पेस्टीसाइड, इनसेक्टिसाइड के सैंपल बोतल सहित लेकर सुरक्षित रख लिए गए हैं।

Exit mobile version