बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर पूरे भारत सहित समूचे मध्य प्रदेश में और विदिशा जिले के गंजबासौदा में सर्व हिंदू समाज द्वारा एक जुलूस निकालकर एसडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को एक ज्ञापन सौंपा।
सर्व हिंदू समाज द्वारा आह्वान किया गया था कि स्टेशन क्षेत्र के नौलखी मंदिर में सर्व हिंदू समाज के लोग एकत्रित होकर, नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए, मील रोड, रेलवे स्टेशन, सुभाष चौक, अंबेडकर चौक होते हुए लाल परेड ग्राउंड तहसील परिसर में पहुंचे।
जहां ज्ञापन का वचन कर सबको सुनाया और एसडीम विजय राय को ज्ञापन छापा।
ज्ञापन में कहा है कि बांग्लादेश में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए घटनाक्रम की पश्चात वहां संयोजित तरीके से हिंसा फैलाई जा रही है और इसमें हिंदुओं को निशाना बनाकर, मंदिरों को नष्ट किया जा रहा है और हिंदू परिवारों को मारा जा रहा है साथ ही उनके घरों और दुकानों को लूटकर उनमें आगजनी की जा रही है। हिंदू माता माता बहनों के साथ अश्लील व अशोभनीय व्यवहार व अपहरण कर उनकी हत्याएं की जा रही है। इन घटनाओं से संपूर्ण हिंदू समाज में रोष व्याप्त है। समस्त हिंदू समाज बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध करता है। बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं है, निरंतर अंतरकाल पर होने वाले ऐसे दंगों व जेहादी उत्पीड़न का ही परिणाम है, कि बांग्लादेश में हिंदुओं की जनसंख्या विभाजन के समय 28% थी। जो अब घटकर मात्र 8% से कम रह गई है। मानवता के लिए यह भी स्थिति अत्यंत चिंतनीय है।
ज्ञापन के माध्यम से सर्व हिंदू समाज द्वारा मांग की गई है कि विश्व समुदाय की यह जिम्मेदारी है कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा व उनके मानव अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्रवाई करें।
