पूरे नगर में रही होली की धूम,सर्वाधिक युवा एवं बच्चे देखे गए होली खेलते हुए। लॉकडाउन के बाद इस बार रंगों का त्योहार पूरे रंग में नजर आया। चुनावी वर्ष होने के कारण आचार संहिता के चलते एसडीओपी मनोज मिश्रा अपने दलबल के साथ पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायज है लेते हुए भ्रमण करते रहे। शहर के मुख्य चौराहों पर चेक प्वाइंट बनाए गए थे।जहां पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने मीडिया से कहा कि पूरे जिले में होली के त्यौहार के चलते सुरक्षा व्यवस्था की विशेष इंतजाम किए गए हैं।
